पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

Views: 10
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second
पलामू में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर

न्यूज अप्रैजल संवाददाता दिनेश कुमार यादव

पलामू:- पलामू जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया।

गौरतलब है कि इसी संगठन के साथ 3 सितंबर की रात पलामू में हुए मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। उस घटना में भी मुखदेव यादव शामिल था।दरअसल, पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू को निशाने पर रखते हुए एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है।

इस अभियान में कोबरा, जगुआर और जिला पुलिस बल को संयुक्त रूप से लगाया गया है।गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान आज मुठभेड़ हुई, जिसमें मुखदेव यादव मारा गया। उसकी मौत को सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठन से जुड़े अन्य बड़े नक्सलियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा या निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

गरीब मजदूर परिवार का दर्द: घायल युवक के इलाज के लिए पिता ने मीडिया के जरिए सरकार से सहायता मांगी

गरीब मजदूर परिवार का दर्द: घायल युवक के इलाज के लिए पिता ने मीडिया के जरिए सरकार से सहायता मांगी

कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी का वार्षिक आमसभा संपन्न

कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी का वार्षिक आमसभा संपन्न

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post