पतना। प्रखंड प्रशिक्षण केंद्र में ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा। इस प्रशिक्षण में कुल 62 आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार देवेश द्विवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, पोषण और शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाना बेहद आवश्यक है।
मास्टर ट्रेनर देवब्रत बेहेरा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सीख को अपने केंद्रों में प्रभावी ढंग से लागू करना है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की पहली शिक्षा का केंद्र है, जहां पढ़ाई भी और पोषण भी अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना होगा।”
इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मीना हांसदा, फुलकुमारी, प्रति हेम्ब्रम, अलबेना मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।