झारखंडपलामूस्थानीय समाचार

NH-39 फोरलेन निर्माण में मनमानी के खिलाफ रैयतों का विरोध,थाने में दिनभर बैठाए रखा गया

NH-39 फोरलेन निर्माण में मनमानी के खिलाफ रैयतों का विरोध,थाने में दिनभर बैठाए रखा गया

संवाददाता : अनुज तिवारी,

सतबरवा (पलामू) – सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के पोंची गांव में एनएच-39 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर रैयतों ने विरोध जताया। उनका आरोप है कि भारत वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उनकी भूमि पर बिना मुआवज़ा दिए जबरन सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो स्थानीय प्रशासन ने उन्हें थाने में दिनभर बैठाए रखा।

रैयतों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई और संवेदक की मनमानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उचित मुआवज़ा दिए उनकी रैयती जमीन पर सड़क निर्माण कराया जाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर प्रशासन ने हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें हिरासत में लिया और निर्माण कार्य ज़बरन कराया।

इस संबंध में सतबरवा के प्रखंड सह अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने जानकारी दी कि रैयतों की भूमि संबंधित विभाग को पेपरवर्क के साथ अग्रसारित कर दी गई है। समिति द्वारा भूमि के प्रकार की पुष्टि के बाद ही मुआवज़ा भुगतान की प्रक्रिया संभव हो सकेगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button