मोहम्मद साहब पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर “एक समुदाय”में आक्रोश

मोहम्मद साहब पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर "एक समुदाय"में आक्रोश
Views: 75
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
मोहम्मद साहब पर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर "एक समुदाय"में आक्रोश

शशिकांत, बोकारो
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में मोहम्मद साहब से जुड़ी एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शनिवार को “एक समुदाय” के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करने लगे।

विस्तार
जानकारी के अनुसार, रामकिंकर पांडे नामक एक व्यक्ति द्वारा किए गए विवादित पोस्ट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग बेरमो क्षेत्र में इकट्ठा हो गए। समुदाय के लोगों ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे विवादित नारे भी लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और माहौल बिगड़ने से पहले ही संदिग्ध व्यक्ति रामकिंकर पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वहीं, स्थानीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने भी लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में भावनाओं से बहकने के बजाय कानून पर भरोसा किया जाए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द ही समाज की असली ताकत है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment