Views: 250
0 0
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव की हुई मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव की हुई मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ

रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू घाघरा/गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इटकीरी नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव(उम्र 35 वर्ष )की हुई मौत अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से हो गई। मामला शुक्रवार की शाम का है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश शुक्रवार को घर 2 बजे…

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव की हुई मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ
Read Time:1 Minute, 54 Second
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव की हुई मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ

रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू

घाघरा/गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इटकीरी नावाडीह निवासी प्रकाश उरांव(उम्र 35 वर्ष )की हुई मौत अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से हो गई। मामला शुक्रवार की शाम का है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश शुक्रवार को घर 2 बजे दिन में अपने मामा के घर करमा बासी मानने देवाकी गया था। जहां शाम 7:00 बजे वह अपने घर नावाडीह के लिए पैदल निकला।

देवाकी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई । पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में कर घाघरा थाना ले आई पोस्टमार्टम हेतु आज गुमला भेज दिया। प्रकाश के कुल सात बच्चे हैं। उसकी पत्नी दो वर्ष पूर्व दो बच्चों को अपने साथ लेकर कही चली गई है। बाकी पांच बच्चे अपने पिता के साथ रहते थे,इनके दादा दादी भी नहीं है।इनका भरण पोषण प्रकाश ही करता था।

मृतक की मामी ने बताया कि प्रकाश की मौत के बाद उसके पांचों बच्चे अनाथ हो गए। सबसे बड़ी समस्या इन बच्चों के लालन पालन का है। सर से पिता का साया उठ जाने के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। सबसे बड़ी बेटी सोनाली की उम्र 10 वर्ष है एवं सबसे छोटी की उम्र 4 वर्ष है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports