झारखंडस्थानीय समाचार

तेज रफ्तार बाइक के सामने सुअर आने से हादसा,दो युवक घायल

Views: 381
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second
तेज रफ्तार बाइक के सामने सुअर आने से हादसा,दो युवक घायल

बरहरवा।
बरहेट-बोरियो मुख्य पथ स्थित सिमड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए सूअर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार तीयोटोला गांव निवासी कौसर अंसारी (26) अपने सहयोगी अब्दुल रसीद अंसारी (20) के साथ फूलभंगा से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सूअर बाइक के आगे आ गया और पहिए में फंस गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लाया गया, जहां डॉ. चौधरी चंद्र शेखर चंद ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर कौसर अंसारी को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button