Views: 180
0 0
दुमका में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,आरोपी दामाद गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

दुमका में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,आरोपी दामाद गिरफ्तार

दुमका।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ति का खून से लथपथ शव उनके घर से बरामद किया गया। मृतकों की पहचान नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा के रूप में हुई है। वारदात उस वक्त हुई, जब मृतक दंपत्ति का बेटा अजय साहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ…

दुमका में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,आरोपी दामाद गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 53 Second
दुमका में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,आरोपी दामाद गिरफ्तार
  • पैसे के विवाद में की गई थी डबल मर्डर की वारदात

दुमका।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ति का खून से लथपथ शव उनके घर से बरामद किया गया। मृतकों की पहचान नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा के रूप में हुई है।

वारदात उस वक्त हुई, जब मृतक दंपत्ति का बेटा अजय साहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनसा पूजा मनाने ससुराल गोड्डा गया हुआ था।

दामाद पर टूटा शक

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक दंपत्ति के मोबाइल के अंतिम कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो संदेह की सुई उनके छोटे दामाद सुबल साहा पर गई। प्रारंभिक पूछताछ में वह गुमराह करने की कोशिश करता रहा और दावा किया कि वह महीनों से झारखंड आया ही नहीं। लेकिन लोकेशन ट्रैकिंग से उसका झूठ पकड़ा गया।

जुर्म कबूला, पैसों के विवाद में की हत्या

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दामाद टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह अपने गांव पश्चिम बंगाल के बीरभूम से ससुराल पहुंचा था और ससुर से पैसे की मांग की थी ताकि वह ट्रक का टायर बदल सके। लेकिन पैसे देने से मना करने पर विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर ईंट से नवगोपाल साहा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सास विभु साहा को भी बेरहमी से मार डाला।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की चेन, अंगूठी और अन्य आभूषण उतार लिए और ससुर का मोबाइल तालाब में फेंककर भाग निकला।

अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था आरोपी

चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद सुबल साहा अपने सास-ससुर के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और परिजनों के साथ रो-धोकर संवेदना जताता रहा, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तालाब से फेंका गया मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, खून से सने कपड़े और अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “दुमका में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या,आरोपी दामाद गिरफ्तार”

  1. Toney Feil Avatar

    Somebody essentially lend a hand to make significantly articles Id state That is the very first time I frequented your website page and up to now I surprised with the research you made to make this actual submit amazing Wonderful task

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports