स्थानीय समाचारघाघराझारखंड

मोबाइल चोरी के आरोप में तीन नाबालिग युवक गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह

Views: 200
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second
मोबाइल चोरी के आरोप में तीन नाबालिग युवक गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू,

घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। मामला कांड संख्या 56/25 से जुड़ा हुआ है।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि बीते 10 जून को घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। दुकान से कई नए मोबाइल फोन गायब हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें तीन नाबालिग युवक संलिप्त पाए गए।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि मामले में अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। यदि चोरी की घटना में और लोग शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि घाघरा क्षेत्र में युवाओं, खासकर नाबालिगों के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। नशे की लत पूरी करने के लिए युवा चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल हो रहे हैं। यह समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है।

पुलिस प्रशासन ने भी माना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि किशोर और युवा वर्ग अपराध की ओर न बढ़ें। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने दावा किया है कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। वहीं, ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस नशे और चोरी जैसी वारदातों पर सख्ती से लगाम लगाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button