झारखंड

कौशिकी अमावस्या पूजा बड़ी काली मंदिर में धूमधाम से संपन्न

Views: 193
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

बरहरवा/ प्रतिनिधि

कौशिकी अमावस्या पूजा बड़ी काली मंदिर में धूमधाम से संपन्न

बरहरवा। नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी काली मंदिर, काली तल्ला बरहरवा में शुक्रवार की रात कौशिकी अमावस्या पूजा बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। हर वर्ष की तरह इस बार भी भादो मास की अमावस्या तिथि पर दूर-दराज़ से भारी संख्या में श्रद्धालु मां काली की पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे।

पूजा-अर्चना के दौरान हवन, चंडी पाठ, पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंचू सिंह ने बताया कि बड़ी काली मंदिर में हर अमावस्या को विधि-विधान से पूजा की जाती है। कौशिकी अमावस्या पर बरहरवा के साथ ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।

महासचिव अमन राय ने बताया कि इस बार मंदिर के पुरोहित देवाशीष चक्रवर्ती ने पूजा-अर्चना कराई, वहीं चंडी पाठ बिंदु धाम मंदिर से आए बाबा तरुण बनर्जी द्वारा विधिवत संपन्न किया गया।

पूजा के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल का आनंद लिया। आयोजन के दौरान सिंटू, अनूप, राकेश, राजेश, राजा, सौरभ, रोनित, विनीत, चांद, सूरज, मानव, तपन, सेसा, विनोद, आकाश, नंदिनी, खोखन, ऋतिक, विशाल सहित कई स्थानीय लोग विधि-व्यवस्था और प्रबंधन में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button