Views: 393
0 0
पश्चिम बंगाल से बाइक सवार सैलानियों का दल पहुंचा लातेहार...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पश्चिम बंगाल से बाइक सवार सैलानियों का दल पहुंचा लातेहार के होटल कार्निवाल

पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है होटल कार्निवाल लातेहार। जिला मुख्‍यालय के जुबली रोड ( पोलिटेक्निक रोड) में अवस्थित होटल द कार्निवाल अब पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. रोज काफी संख्‍या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं. बता दें कि बारिस के दिनों में नेतरहाट व महुआडांड़ के लोध फॉल…

पश्चिम बंगाल से बाइक सवार सैलानियों का दल पहुंचा लातेहार के होटल कार्निवाल
Read Time:3 Minute, 16 Second
पश्चिम बंगाल से बाइक सवार सैलानियों का दल पहुंचा लातेहार के होटल कार्निवाल

पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है होटल कार्निवाल

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के जुबली रोड ( पोलिटेक्निक रोड) में अवस्थित होटल द कार्निवाल अब पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. रोज काफी संख्‍या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं. बता दें कि बारिस के दिनों में नेतरहाट व महुआडांड़ के लोध फॉल आदि देखने के लिए काफी संख्‍या में सैलानी आते हैं. इन दिनों पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से पर्यटकों का एक दल बाइक से होटल कार्निवाल पहुंचा है. कुल पांच बाइक में 10 पर्यटक हैं. दल दो दिनों तक इस होटल में रहा. उन्‍होने इसकी ऑनलाइन बुकिंग ट्रेवेल एजेंसी लातेहार टूरिज्‍म के गोविंंद पाठक से करायी थी.

लातेहार आाने के बाद पर्यटकों में लातेहार और होटल कार्निवाल की मुक्‍त कंठ से प्रशंंसा की. उन्‍होने कहा कि जैसी लातेहार की खुबसूरती है वैसी ही खुबसूरती होटल कार्निवाल की है. दल के चोयान घोष ने होटल कार्निवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका लॉन काफी बड़ा है. खुले लॉन में बैठ कर सामने तपा की पहाड़ी का दीदार करना काफी मनोरम लगता है. उन्‍होने बताया कि वे लोग दो दिनों नेतरहाट और आसपास के जगहों में घुमा. नेतरहाट काफी अच्‍छी जगह है,

लेकिन वहां होटल काफी महंगे हैं, उसके अनुपात में होटल कानिर्वाल काफी सस्‍ता और अच्‍छा है. यहां नेतरहाट से आधे रेट पर होटल में कमरे मिल गये. यहां रहने में भी कोई परेशानी नहीं हुई. सुबह नेतरहाट के लिए दिन भर घुम कर रात में यहां पहुंच गये. सुबह में फिर ललमटिया डैम व तपा पहाड़ गये. दोनो अच्‍छी जगह है. सैलानियों में अभिजीत चतुर्वेदी ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ नेतरहाट बाइक से आए थे उन्हें काफी आनंदित महसूस हुआ.

कहा कि लातेहार काफी अच्‍छी जगह है. यहां के पर्यटक स्‍थलों को यदि और विकसित किया जाये तो यहां काफी सैलानी आयेगें.  उन्‍होने बताया कि पश्चिम बंगाल से सैलानियों का नेतरहाट आने का सिलसिला तेजी से जारी है. पश्चिम बंगाल के सैलानियों की पहली पंसद होटल कार्निवल बनता जा रहा है. उनके कई साथियों ने होटल कार्निवाल ही बुक कराया है. उन्‍होने लातेहार टूरिज्‍म और गोविंद पाठक की भी तारीफ की और कहा क‍ि उन्‍होने काफी अच्‍छी सेवायें दिलवायी.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports