जतपुरा में KR जेनरल स्टोर एवं ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल और बैंकिंग सुविधाएं

जतपुरा में KR जेनरल स्टोर एवं ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल और बैंकिंग सुविधाएं
Views: 143
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

जतपुरा में KR जेनरल स्टोर एवं ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल और बैंकिंग सुविधाएं

अनूप कुमार गुप्ता,

सरांग (बिशुनपुरा) – बिशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत अंतर्गत जतपुरा वार्ड संख्या 02 में शनिवार को KR जेनरल स्टोर सह ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत मुखिया ब्यूटी सिंह ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर की, जबकि उनके प्रतिनिधि पंकज सिंह ने नारियल फोड़कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

मुखिया ब्यूटी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सरांग पंचायत प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जिससे यहां के लोगों को बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीणों को अब ये सुविधाएं अपने ही गांव में सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

इस केंद्र के संचालक सिद्धेश्वर राम ने जानकारी दी कि यहां सभी प्रकार की डिजिटल सेवाएं जैसे बैंकिंग लेनदेन, आधार से जुड़ी सेवाएं, बिजली बिल भुगतान, सरकारी योजनाओं के आवेदन, प्रिंटिंग व अन्य ऑनलाइन कार्य एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही KR जेनरल स्टोर के माध्यम से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं भी उचित मूल्य पर मिलेंगी।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, उप मुखिया अखिलेश सिंह, वार्ड सदस्य विजय प्रजापति, सतेंद्र यादव, वार्ड प्रतिनिधि अनिल पासवान, CSC प्रतिनिधि छोटू, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, रामाश्रय राम, नागवंत राम, दिनेश राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें बैंकिंग व डिजिटल सेवाओं के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र न सिर्फ सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment