झारखंड समाचार

एसआईआर(SIR)कार्य में पारदर्शिता पर जोर, उपायुक्त ने हिरणपुर में बूथों का किया निरीक्षण

पारिवारिक सूचीकरण पर जोर

Views: 62
0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

पाकुड़ संवाददाता:

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

एसआईआर(SIR)कार्य में पारदर्शिता पर जोर, उपायुक्त ने हिरणपुर में बूथों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उच्च विद्यालय हाथकाठी स्थित बूथ संख्या 128 व 129, हाथकाठी पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 127 तथा रानीपुर के बूथ संख्या 174 व 175 का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।

निर्वाचन कार्य में सख्त निर्देश

उपायुक्त ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसआईआर कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने एएसडीडी सूची, गणना प्रपत्र, प्रारूप मतदाता सूची, नो-मैपिंग सूची, मतदान केंद्र का नजरी नक्शा, की-मैप, गूगल मैप और नोटिस तामिला की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध और समावेशी बनाना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए अभिलेखों की गहन जांच और निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन जरूरी है।

पारिवारिक सूचीकरण पर जोर

उपायुक्त ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक परिवार के सभी मतदाताओं को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध किया जाए।
इसके साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 तथा त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

विद्यालयों का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उच्च विद्यालय हाथकाठी और प्लस टू विद्यालय हाथकाठी का भी दौरा किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में बेंच-डेस्क, हैंडवॉश यूनिट, टूटे खिड़की के शीशे और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

एसआईआर(SIR)कार्य में पारदर्शिता पर जोर, उपायुक्त ने हिरणपुर में बूथों का किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button