झारखंडस्थानीय समाचार

गुमला:पटेल चौक पर मोटरसाइकिल चेकिंग व जागरूकता अभियान

Views: 144
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second
गुमला:पटेल चौक पर मोटरसाइकिल चेकिंग व जागरूकता अभियान

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पटेल चौक के पास मोटरसाइकिल चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल और सड़क सुरक्षा टीम ने किया।

इस दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए 135 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी काउंसलिंग दी गई। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग से सड़क हादसों को रोकने और जीवन की रक्षा करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

जांच के दौरान वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं होने पर कुल ₹32,000 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान में मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, प्रदीप कुमार तिर्की और अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button