Views: 155
0 0
सिलीदाग मुखिया ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिलाई राहगीरों को राहत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सिलीदाग मुखिया ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिलाई राहगीरों को राहत

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता रमना (गढ़वा):- रमना प्रखंड अंतर्गत सिलीदाग बस्ती से रमना बाजार एवं एनएच-75 को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। सड़क पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिलीदाग पंचायत की मुखिया…

सिलीदाग मुखिया ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिलाई राहगीरों को राहत
Read Time:1 Minute, 43 Second
सिलीदाग मुखिया ने निजी खर्च से जर्जर सड़क की मरम्मत कर दिलाई राहगीरों को राहत

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

रमना (गढ़वा):- रमना प्रखंड अंतर्गत सिलीदाग बस्ती से रमना बाजार एवं एनएच-75 को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। सड़क पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से इस सड़क की मरम्मत कराई।

उन्होंने मार्ग में बने गड्ढों को मोरम डालकर समतल करवाया, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।यह मार्ग 24 घंटे चालू रहता है और सिलीदाग के अलावा गम्हरिया, बुल्का, खरदाहा, बारपानी, जिरुआ सहित कई गांवों के लोग इसी रास्ते से रमना बाजार आते-जाते हैं।

सड़क के सुधर जाने से अब दोपहिया और चारपहिया वाहन भी आसानी से गुजरने लगे हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रमना बाजार तक पहुंचने का सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता है।मरम्मत के बाद आवागमन में राहत मिली है और लोग मुखिया के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग भी की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports