रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू,
घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना सुदूरवर्ती बिमरला गांव की है, जहां 23 वर्षीय सुमित तिर्की ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सुमित बीते शनिवार से लापता था। परिजनों और रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। सोमवार को मवेशी चरा रहे लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और इसकी सूचना गांववालों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना दोदांग पाकरटोली गांव की है, जहां कुएं से वृद्ध सुखराम उरांव का शव बरामद किया गया। आशंका है कि पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घाघरा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,