करमडीह चौक गोलीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

करमडीह चौक गोलीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद
Views: 196
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second
करमडीह चौक गोलीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

अनूप कुमार गुप्ता,

न्यूज अप्रैजल प्रतिनिधि, गढ़वा — करमडीह चौक पर दिनदहाड़े हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

कार रुकते ही बरसाए तीन फायर


घटना के दिन सकीब खान अपने तीन साथियों के साथ कार (संख्या जेएच01एफसी 3871) में सवार होकर करमडीह चौक पहुंचे थे। पान खाने के लिए जैसे ही कार रुकी, तभी दो अज्ञात युवक लाल रंग की पल्सर बाइक (संख्या जेएच03एच 9967) से पहुंचे और कार की अगली सीट पर बैठे सकीब खान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बाएं हाथ की उंगली में लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया।

पुरानी रंजिश बनी वजह


घायल सकीब खान के बयान पर डंडई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सकीब खान ने बताया कि कुछ माह पूर्व अफजल खान नामक युवक की मुंबई रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक अफजल उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। परिजनों को शक था कि इस मौत में सकीब खान की भूमिका रही है। इसी प्रतिशोध में उन पर हमला किया गया।

ट्विंकल खान और शेख लड्डू पर शक


जांच के क्रम में पता चला कि गोलीकांड को अंजाम ट्विंकल खान और शेख लड्डू नामक युवकों ने दिया। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया और शेख लड्डू (22 वर्ष), पिता- शेख इस्माईल, ग्राम- बभनी, थाना- बरडीहा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

हथियार और बाइक बरामद


शेख लड्डू की निशानदेही पर पुलिस ने घुरुआ गांव स्थित एक पुराने खपरैल मकान से एक 315 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक नाली कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

छापामारी टीम में शामिल रहे अधिकारी


पुलिस की छापामारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने किया। टीम में मझिआंव के पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, अनुसंधानकर्ता मो० नसीम अंसारी, पु०अ०नि० चंदन प्रधान, पु०अ०नि० संजय मुण्डा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Loading

करमडीह चौक गोलीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment