बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
गुमला:- अलग अलग सड़क दुघर्टना में 5 लोगों की मौत दस से अधिक लोगों को लगी है गंभीर चोट।पहला घटना चैनपुर प्रखंड के चिड़िया पाठ के पास हुई है जिसमें टाटा मैजिक के पलटने से एक छ:माह के बच्चे समेत चार की मौत छः को लगी गंभीर चोट जिनका इलाज सदर अस्पताल गुमला में जारी है वहीं दूसरी घटना लोहरदगा रोड में घटी है जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन युवक डुमरला से गुमला की ओर आ रहे थे तभी खरका पुल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरे चालक की हालत गंभीर युवक का नाम मोहन लोहरा पिता फुलचंद लोहरा उम्र लगभग 17 जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया। वहीं तीसरी घटना सिसई रोड स्थित नागफेनी हुडंराटोली के समीप हुआ जिसमें सिसई बांसटोली के मजदूर वर्ग के जितेंद्र लोहरा उम्र लगभग 32 साल जो पैदल चल रही एक महिला को बचाने के दौरान मोटरसाइकिल से बीच सड़क पर गिरा जिससे रांची की ओर से जा रहे वैभव बस ने कुचला युवक की मौके पर हुई मौत। पुरे मामले की जानकारी मिलने पर मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान अपने सहयोगियों के साथ देर रात सदर अस्पताल पहुंचे और बारी बारी से सभी के परिजनों से मुलाकात किया तथा जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग किया। घायलों में सबसे अधिक टाटा मैजिक पर सवार लोग हैं।गंभीर रूप से घायलों में पत्रिका एक्का उम्र लगभग 52साल, झारखंड एक्का 50साल, लाजारूस असुर35साल, भड़ियापाठ तथा कोरकोपाठ के सुखदेव असुर, पार्टिकल असुर, मदन असुर, मंगरी देवी सभी टाटा मैजिक पर सवार हो चैनपुर बजार से अपने घर जा रहे थे सभी को हाथ,पैर वा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट लगी है। बताते चलें कि इस घटना में इलाज के दौरान तीन लोग की मौत हुई है। जिसमें एक छ:माह के बच्चे भी शामिल हैं।सभी मजदूर वर्ग के है मजदूर संघ सीएफ टी यू आई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन खान ने सभी मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग किया है तथा सभी घायलों को बेहतर इलाज करने की अपील किया है।