Views: 58
0 0
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा व तोड़फोड़

बरहरवा (राजमहल)।राजमहल थाना क्षेत्र के नौवगछि गांव की एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु हो जाने पर परिजनों ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल, राजमहल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौवगछि निवासी सूरज मंडल की पत्नी सुरेखा कुमारी (21) को…

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा व तोड़फोड़
Read Time:2 Minute, 33 Second
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा व तोड़फोड़

बरहरवा (राजमहल)।
राजमहल थाना क्षेत्र के नौवगछि गांव की एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु हो जाने पर परिजनों ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल, राजमहल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौवगछि निवासी सूरज मंडल की पत्नी सुरेखा कुमारी (21) को बुधवार देर रात करीब 1 बजे प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया था कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और प्रसव में कुछ समय लगेगा।

लगभग दो दिन बाद शनिवार सुबह 8:55 बजे सुरेखा को प्रसव पीड़ा हुई और अस्पताल में ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और प्रसव कक्ष के बाहर तोड़फोड़ व हंगामा करने लगे। उन्होंने डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि समय रहते यदि मरीज को बाहर रेफर किया गया होता तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही महिला एएसआई करूणा टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्या बोले अस्पताल प्रभारी?

इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने कहा,

“प्रसव से पूर्व ही गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। हालांकि घटना की जांच की जाएगी, और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल में की गई तोड़फोड़ के मामले में भी कानूनी कदम उठाया जाएगा।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports