झारखंडस्थानीय समाचार
डीलर के घर में लगी आग, अनाज सहित हजारों का नुकसान


बरहरवा:- प्रखंड के बोरियो क्षेत्र के बड़ा बयासी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर बलदेव साह के मिट्टी के घर में आग लगने से चावल सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया।
बलदेव साह ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें सुबह मिली, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से बोरिंग के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश अनाज और अन्य जरूरी सामान जल चुका था। इस घटना में उन्हें करीब 25 से 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है।
![]()




