Read Time:1 Minute, 12 Second
बरहरवा। प्रखंड के मयूरझूठी गांव में सोमवार को ईंट की कच्ची दीवार ढहने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बेटाका हेम्ब्रम (पुत्र समीर हेम्ब्रम) एक पांच फीट ऊंची कच्ची दीवार पर चढ़कर बगल के पेड़ पर बैठे पक्षी का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दीवार असंतुलित होकर ढह गई, जिससे वह मलबे में दबकर घायल हो गए।
परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि किशोर के हाथ में गहरी चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,