Views: 166
0 0
ईंट भट्ठे में मजदूर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

ईंट भट्ठे में मजदूर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संवाददाता: प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया गांव निवासी मजदूर बालेश्वर गोप की मौत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में 27 जून को हो गई। मृतक का शव रविवार को गांव लाया गया, जिसे गांव के ही साथी मजदूर महली गोप लेकर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजन बालेश्वर…

ईंट भट्ठे में मजदूर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Read Time:2 Minute, 1 Second
ईंट भट्ठे में मजदूर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संवाददाता: प्रेम कुमार साहू, घाघरा
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के खंभिया गांव निवासी मजदूर बालेश्वर गोप की मौत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में 27 जून को हो गई। मृतक का शव रविवार को गांव लाया गया, जिसे गांव के ही साथी मजदूर महली गोप लेकर पहुंचे।

शव पहुंचते ही परिजन बालेश्वर का शव लेकर घाघरा थाना पहुंचे और घटना की जांच की मांग की। थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के अनुसार, बालेश्वर रामनवमी के तीन दिन पूर्व पलमा डीपाटोली निवासी सरदार दिलीप गोप के माध्यम से गाजीपुर ईंट भट्ठा में काम करने गया था। शव पहुंचने की खबर के बाद से दिलीप गोप का मोबाइल स्विच ऑफ है और वह फरार बताया जा रहा है।

परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि 27 जून की रात करीब 9 बजे बालेश्वर की मौत हुई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया था लेकिन आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के चेहरे पर खून के निशान और सिर के पीछे हल्की चोट पाई गई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव गाजीपुर से आई एम्बुलेंस में ही थाना परिसर में पड़ा हुआ था और पोस्टमार्टम अथवा कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी।

Loading

ईंट भट्ठे में मजदूर की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports