गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

अहीर सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,, अहीर सेना का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना।

अहीर सेना की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,, अहीर सेना का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना।


बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख गुमला।


गुमला:- अहीर सेना की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन गुमला टैसेरा स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अहीर कुल के इष्ट देव भगवान कृष्ण के चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया! सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अहीर सेना के संस्थापक सदस्यों ने गठन का उद्देश्य के बारे जानकारी दी उन्होंने कहा की हम सभी लोगों के बीच ढेर सारी सामाजिक कुरीतियां हैं जिनको दूर करना ही अहीर सेना का मुख्य उद्देश्य है समाज के सभी लोगों को मिलकर इन सभी कुरीतियों को दूर करना चाहिए जो अहीरों का दिन प्रतिदिन पलायन होता जा रहा है जिसको रोकने की बहुत जरूरत है। अहीर सेना की अभि तक के अहीर सेना के कार्यों की समीक्षा करते हुए विनय गोप ने कहा की अहीर सेना का गठन हुए सफलतापूर्वक 6 महीना हो गया जिसमे जमीन से संबंधित दो दो समस्या आई जिसका समाधान अहीर सेना ने सफलता पूर्वक किया। उसके बाद सिसई में आरकेडी कम्पनी में कार्य के दौरान हादसे में अहीर समाज के बालक की मृत्यु हो गई जिसमे अहीर सेना ने कम्पनी से मृतक के परिजनों को 31 लाख रुपए की मुवावजा दिलाया गया। अहीर सेना के दिलमेश्वर महतो ने शिक्षा के महत्व एवं बेरोजगारी खत्म करने पर जोर दिया उन्होंने कहा शिक्षा की समाज के लिए बहुत अवश्यकता है शिक्षा है तो ही हम सभी समाज के लोग आगे बढ़ सकते हैं यदि शिक्षा न हो तो हम सभी लोग पीछे रह जायेंगे! दहेजप्रथा पर बोलते हुए उन्होंने कहा की दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी कुरीति है जिसको दूर रखने की अवश्यकता है दहेज प्रथा एक ऐसी बीमारी है जो दीमक की तरह है जो एकदुसरे खा रहा है। इस दीमक को हमलोगों को जड़ से उखाड़ फेंकने की अवश्यकता है! अशोक यादव ने कहा की अहीर सेना का कार्य काफी सराहनीय जो सभी यादवों को एकसूत्र में जोड़ कर रखने का कार्य कर रही है युवाओं की इतनी बड़ी टीम हर समय जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहते हैं। रामू गोप ने महिलाओं के समाज से जोड़ने एवं युवाओं के विकास पर चर्चा किया उन्होंने कहा की महिलाओं भागीदारी समाज में बहुत महत्वपूर्ण है सभी महिलाओं को अहीर सेना के मंच में लाने की अवश्यकता है। अहीर सेना के रविन्द्र गोप ने मंच का संचालन की और बैठक में कहा कि अहीर सेना में लोगों को जोड़ने में तेजी लाने की बात कही उन्होंने कहा की अहीर सेना के द्वारा लोगों को समाज से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है अहीर सेना के चंदन गोप ने कहा कि सभी फॉर्म सभी प्रखंडों में उपलब्ध कर दिया गया है सभी उसको जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया।जिससे अहीरों की जनगणना पूरी किया जा सके

बैठक को इन्होंने भी किया सम्बोधित


भूषण महतो ,लोहरमैन गोप,देवनारायण यादव,अनिल यादव व सुरेश गोप सहित कई लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया।

इनकी रही उपस्थिति


रविंद्र गोप,रमेश गोप,तुलेश्वर महतो,सूरज कुमार गोप,शिवनंदन नाग,राजदीप गोप ,पवन गोप ,गंगा नाग,ब्रजेश गोप सचिन गोप, लवकुश गोप,राजेश गोप,जगरनाथ गोप,सुरेश गोप,भैरवनाथ गोप, अघनू गोप,नागेश्वर यादव, करण गोप,रामविलास गोप,जलेश्वर गोप बलराम यादव,महादेव गोप,विश्वनाथ गोप,राधेश्याम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button