Views: 539
1 1
मनरेगा के कनिय अभियंता के खिलाफ पांच प्रतिशत घुस मांगने के आरोप मे महिला ने बीडीओ और प्रमुख को दिया आवेदन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनरेगा के कनिय अभियंता के खिलाफ पांच प्रतिशत घुस मांगने के आरोप मे महिला ने बीडीओ और प्रमुख को दिया आवेदन

संवाददाता ग़ुलाम मोहम्मद धुरकी, धुरकी:- धुरकी प्रखंड कार्यालय मे एक ग्रामीण महिला ने मंगलवार को बीडीओ और ब्लाॅक प्रमुख को लिखित आवेदन सौपकर मनरेगा के कनिय अभियंता कुमार विशाल के खिलाफ टीसीबी मेढ़बंदी योजना को चालु कराने के एवज मे पांच प्रतिशत घुस रिश्वत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. उक्त महिला खुटिया पंचायत की…

मनरेगा के कनिय अभियंता के खिलाफ पांच प्रतिशत घुस मांगने के आरोप मे महिला ने बीडीओ और प्रमुख को दिया आवेदन
Read Time:4 Minute, 14 Second
मनरेगा के कनिय अभियंता के खिलाफ पांच प्रतिशत घुस मांगने के आरोप मे महिला ने बीडीओ और प्रमुख को दिया आवेदन

संवाददाता ग़ुलाम मोहम्मद धुरकी,

धुरकी:- धुरकी प्रखंड कार्यालय मे एक ग्रामीण महिला ने मंगलवार को बीडीओ और ब्लाॅक प्रमुख को लिखित आवेदन सौपकर मनरेगा के कनिय अभियंता कुमार विशाल के खिलाफ टीसीबी मेढ़बंदी योजना को चालु कराने के एवज मे पांच प्रतिशत घुस रिश्वत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. उक्त महिला खुटिया पंचायत की दलित समुदाय की अत्यंत ही गरीब सरोज कुमारी है. उसने बताया की वह जेई कुमार विशाल की मनमानी और घुस मांगने के मामले मे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है. उसने बीडीओ और प्रमुख को लिखित आवेदन सौपकर जांचोप्रांत कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीण महिला ने बताया की जेई कुमार विशाल इतना बड़ा घूसखोर है की वह घुस के पैसो की वसुली करने के लिए अपने साथ अपने ही गांव का बिचौलिया रखता है. प्रखंड और पंचायत से अधिकांश अनुपस्थित रहता है और फोन काॅल करने पर उतर नही मिलता है. महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया की मनरेगा योजना मेढ़बंदी टीसीबी कुआ डोभा पशुसेड आम बागवानी सहित जितने प्रकार की योजनाएं हैं सब मे जेई कुमार विशाल पाच प्रतिशत घुस लेने के बाद ही मास्टररोल डीमांड स्टीमीट मापी पुस्तिका पर हस्ताक्षर करता है. महिला ने कहा की जब उसने घुस नही देने से इंकार किया और इसका विरोध किया तो जेई ने कहा की जहां शिकायत करना है करो पंचायत से लेकर प्रखंड और जिले तक को पैसा देता हूं. ग्रामीण महिला ने बताया की खुटिया पंचायत सचिवालय मे जेई अपने बदले बिचौलिए से घुस का पैसा वसुली करवाता है इसके बाद ही किसी भी डीमांड मापी पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने के लिए दस्तावेज लेकर जेई से हस्ताक्षर करवाने के बाद बिचौलिया वापस करता है, महिला ने कहा की उसके पंचायत मे किसी भी योजना मे धरातल पर कोइ काम नही होता है. और जेई को पांच प्रतिशत घुस मिलने के बाद उपरोक्त योजनाओं से बिना काम कराए ही भुगतान किया जाता है. आपको बता दें जेई कुमार विशाल का हरकत मनमानी और खुलेआम घुस मांगने का मामला कोई नया नही है इससे पहले भी जेई कुमार विशाल के खिलाफ तीन बार शिकायत हो चुका है वहीं एकबार विगत माह पहले डीडीसी जब धुरकी आए थे तब ग्रामीणो ने जेई कुमार विशाल के खिलाफ डीडीसी से भारी भरकम घुस मांगने और क्षेत्र से हमेशा गायब रहने के संबंध मे शिकायत किया गया था. वही जेई कुमार विशाल से संपर्क करने और घुस के आरोपों के संबंध मे बातचीत करने के लिए जब उसके नंबर पर काॅल किया गया तब उसने फोन काॅल को रिसीव नही किया. इधर ब्लाॅक प्रमुख ने महिला का आवेदन लेने के बाद कहा की जेई कुमार विशाल की शिकायत मिली है वह शीघ्र ही बीडीओ से डीडीसी से पत्राचार कर जेई कुमार विशाल पर कार्रवाई की मांग करेंगी.

Loading

मनरेगा के कनिय अभियंता के खिलाफ पांच प्रतिशत घुस मांगने के आरोप मे महिला ने बीडीओ और प्रमुख को दिया आवेदन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports