Views: 179
0 0
शिक्षा विभाग ने यू-डाइस प्लस एवं ई-विधा वाहिनी में डाटा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

शिक्षा विभाग ने यू-डाइस प्लस एवं ई-विधा वाहिनी में डाटा संधारण का दिया निर्देश

बरहरवा। राज्य एवं जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मंडरो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून, 2025 तक सभी विद्यालयों को यू-डाइस प्लस (UDISE+) एवं ई-विधा वाहिनी पोर्टल पर निर्धारित सूचनाओं का अद्यतन…

शिक्षा विभाग ने यू-डाइस प्लस एवं ई-विधा वाहिनी में डाटा संधारण का दिया निर्देश
Read Time:1 Minute, 31 Second
शिक्षा विभाग ने यू-डाइस प्लस एवं ई-विधा वाहिनी में डाटा संधारण का दिया निर्देश

बरहरवा। राज्य एवं जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मंडरो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि 15 जून, 2025 तक सभी विद्यालयों को यू-डाइस प्लस (UDISE+) एवं ई-विधा वाहिनी पोर्टल पर निर्धारित सूचनाओं का अद्यतन करना अनिवार्य है।

इस दौरान निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा गया है:

  • यू-डाइस प्लस पोर्टल में सभी छात्रों की प्रगति (Progression) का अद्यतन।
  • ड्रॉप बॉक्स में डाले गए छात्रों को नियमानुसार हटाना।
  • प्रशस्त ऐप में सभी छात्रों का डाटा अपलोड करना।
  • प्राप्त एवं वितरित पाठ्यपुस्तकों का विवरण ई-विधा वाहिनी पोर्टल में संधारित करना।

पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर समस्त कार्यों का निष्पादन नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports