Views: 99
0 0
बरहरवा: ज्वेलरी दुकान में लूट के मामले में जांच तेज, खोजी...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरहरवा: ज्वेलरी दुकान में लूट के मामले में जांच तेज, खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई

बरहरवा। कल्यानचक बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में बुधवार को हुई लूट की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इन्स्पेक्टर श्यामलाल हांसदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ खोजी कुत्ते की भी मदद ली। पुलिस ने दुकान के शोकेस में लगे खून के धब्बों, खाली…

बरहरवा: ज्वेलरी दुकान में लूट के मामले में जांच तेज, खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई
Read Time:1 Minute, 46 Second
बरहरवा: ज्वेलरी दुकान में लूट के मामले में जांच तेज, खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई

बरहरवा। कल्यानचक बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में बुधवार को हुई लूट की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इन्स्पेक्टर श्यामलाल हांसदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ खोजी कुत्ते की भी मदद ली।

पुलिस ने दुकान के शोकेस में लगे खून के धब्बों, खाली खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा। दुमका से आई खोजी कुत्ता टीम ने दुकान में खून के धब्बों की गंध लेकर करीब 100 मीटर तक पीछा किया, लेकिन फिर लौट आई।

खोजी कुत्ते के प्रशिक्षक राहुल कुमार यादव ने बताया कि यदि दुकान में अपराधियों द्वारा उपयोग किया गया रुमाल, तौलिया या अन्य कोई कपड़ा मिल जाता, तो अपराधियों तक पहुंचना आसान हो सकता था। बारिश के कारण कई सबूत मिट गए हैं, जिससे जांच में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस तकनीकी माध्यमों से जांच को आगे बढ़ा रही है।

जांच के दौरान पुलिस ने दुकान के सामने निर्माणाधीन गणेश के मकान के बरामदे से एक खाली खोखा भी बरामद किया है। पुलिस की टीम जल्द ही मामले का खुलासा करने की दिशा में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports