स्थानीय समाचार
बेल निमंत्रण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट,
खरौंधी ( गढ़वा):- प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में शारदीय नवरात्र के षष्टमी के दिन बेल निमंत्रण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़| बताते चले की सनातन धर्म के अनुसार पूरे देश में शारदीय नवरात्र का पावन पवित्र का बेला चल रहा है।
जगह-जगह पंडाल निर्माण करके मां दुर्गे की पूजा अर्चना की जा रही है। तो कहीं भक्तों केलिए प्रसाद वितरण का स्टाल लगा हुआ है।
पूरा देश भक्ति मय हुआ है| बेल निमंत्रण कार्यक्रम में मनोज चौधरी ,चौधरी राजकुमार निराला, रामविलास चौधरी, जगन्नाथ चौधरी, मनदीप साह, धनवंत प्रसाद गुप्ता, विष्णु प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे|
![]()




