Views: 156
0 0
लातेहार:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

लातेहार (03 जून 2025)। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच नशा उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज से नशे की…

लातेहार:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Read Time:2 Minute, 30 Second
लातेहार:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

लातेहार (03 जून 2025)। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में जिला समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच नशा उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना था।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सेविकाओं एवं ग्रामीणों ने नशा उन्मूलन तथा इसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि नशा से संबंधित किसी भी प्रकार के परामर्श या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 तथा रिनपास, रांची के हेल्पलाइन नंबर 14499 पर संपर्क किया जा सकता है।

लातेहार:नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि जेएसएलपीएस द्वारा सभी प्रखंडों में लिंग भेद समाप्ति हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भ्रूण हत्या तथा समाज में फैली भेदभावपूर्ण सोच पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “सखी – वन स्टॉप सेंटर” के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को हिंसा की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। जरूरतमंद महिलाएं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम में अलका हेमब्रम (जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, लातेहार), सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, संतोष कुमार (डीपीएम – जेएसएलपीएस), महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports