झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा सीएचसी में मासिक समीक्षात्मक सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

Views: 184
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
बरहरवा सीएचसी में मासिक समीक्षात्मक सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

रूटीन इम्यूनाइजेशन, पोषण माह एवं टीबी पखवाड़ा अभियान पर रही विशेष चर्चा

बरहरवा,।
बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत सभी एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करना, तकनीकी दक्षता बढ़ाना और आगामी स्वास्थ्य अभियानों की प्रभावी रणनीति तय करना रहा। विशेष रूप से रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में सभी एएनएम को अवगत कराया गया कि जून माह में “राष्ट्रीय पोषण माह” का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं बच्चों में कुपोषण की पहचान एवं समाधान हेतु विशेष गतिविधियाँ चलाई जाएंगी। साथ ही सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अलावा बैठक में जिला स्तर पर चल रहे क्षय रोग (टीबी) पखवाड़ा अभियान पर भी चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में संदेहास्पद क्षय रोगियों की पहचान कर उनकी थूक जांच व अन्य परीक्षण कराना अनिवार्य है। इसके लिए सामुदायिक जागरूकता और सक्रिय केस खोज (Active Case Finding) की रणनीति अपनाई जाए।

बैठक में सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और अपने-अपने क्षेत्र में इन निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button