Views: 263
0 0
मैट्रिक परीक्षा 2025 में JBAV हेरहंज की छात्राओं का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मैट्रिक परीक्षा 2025 में JBAV हेरहंज की छात्राओं का शत-प्रतिशत सफलता, सात ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

हेरहंज। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में जे.बी.ए.वी. हेरहंज (JBAV Herhanj) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 46 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें से सभी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 100% सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्राओं ने न…

मैट्रिक परीक्षा 2025 में JBAV हेरहंज की छात्राओं का शत-प्रतिशत सफलता, सात ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर रचा इतिहास
Read Time:1 Minute, 56 Second
मैट्रिक परीक्षा 2025 में JBAV हेरहंज की छात्राओं का शत-प्रतिशत सफलता, सात ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

हेरहंज। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में जे.बी.ए.वी. हेरहंज (JBAV Herhanj) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 46 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें से सभी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 100% सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय की छात्राओं ने न केवल उत्तीर्णता में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि मेरिट में भी अपनी छाप छोड़ी। कुल 07 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर पूरे लातेहार जिले में विद्यालय की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

मैट्रिक परीक्षा 2025 में JBAV हेरहंज की छात्राओं का शत-प्रतिशत सफलता, सात ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं:

  1. शिवानी कुमारी (रोल नं. 023) — 465 अंक (93.00%)
  2. कविता कुमारी (रोल नं. 038) — 455 अंक (91.00%)
  3. चांदनी कुमारी (रोल नं. 028) — 454 अंक (90.80%)
  4. सुरमा कुमारी (रोल नं. 025) — 453 अंक (90.60%)
  5. लक्ष्मी कुमारी (रोल नं. 046) — 452 अंक (90.40%)
  6. सुनैना कुमारी (रोल नं. 041) — 451 अंक (90.20%)
  7. अंजनु कुमारी (रोल नं. 021) — 451 अंक (90.20%)

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports