गढ़वा

दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया,प्राथमिकताओं में पारदर्शिता और जनकल्याण

Views: 305
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया,प्राथमिकताओं में पारदर्शिता और जनकल्याण

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को गढ़वा के 33वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त वेश्म में एक सादे समारोह में निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। पद का प्रभार सौंपा। श्री यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी हैं।
पदभार ग्रहण की पूरी प्रक्रिया होने के बाद श्री यादव ने मौके पर उपस्थित जिले के वरीय अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास में योगदान देने का भरोसा जताया।

बताई प्रशासनिक प्राथमिकताएं


पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री यादव ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि जिले में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना, जरूरतमंदों तक उनका लाभ सुनिश्चित कराना और आम जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुनवाई को प्रभावी बनाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री यादव ने कहा कि वे जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को सुनने और त्वरित समाधान की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति


पदभार ग्रहण के अवसर पर जिले के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डीआरडीए निदेशक रविश राज सिंह, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित कई अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button