Views: 259
0 0
रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय योगदान की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय योगदान की जरूरत:संजू शुक्ला

बेटी के जन्मदिन पर माता पिता ने किया रक्तदान पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला और श्रीमती संजू शुक्ला ने अपनी पुत्री खुशी शुक्ला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डाल्टनगंज सदर अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान किया । रक्तदान के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि बेटियां बुढ़ापे की लाठी…

रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय योगदान की जरूरत:संजू शुक्ला
Read Time:2 Minute, 44 Second
रक्तदान के क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय योगदान की जरूरत:संजू शुक्ला

बेटी के जन्मदिन पर माता पिता ने किया रक्तदान


पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला और श्रीमती संजू शुक्ला ने अपनी पुत्री खुशी शुक्ला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में डाल्टनगंज सदर अस्पताल स्थित बल्ड बैंक में रक्तदान किया । रक्तदान के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि बेटियां बुढ़ापे की लाठी होती हैं। आज के दौर में लोगों को बेटा बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए ।रक्तदान महादान है । पलामू बल्ड बैंक में बल्ड समूह की मात्रा की कमी को देखते हुए आम जनमानस को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान कर सहयोग करना चाहिए।


रक्तदाता श्रीमती संजू शुक्ला ने कहा कि कहा कि ज्यादातर मामलों में महिलाओं को ही रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती रहती है, इस लिए महिलाओं को भी रक्तदान के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर रक्तदान करने की जरूरत है ताकि समय पर गर्भवती महिलाओं और खून की कमी से पीड़ित महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराकर जान बचाया जा सके ।

इस अवसर पर उपस्थित रक्तदान के क्षेत्र में पलामू प्रमंडल में पिछले दस वर्षों से रक्तदान महादान जागरुकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के साथ रक्त के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता सह सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा ने लोगों से अपने जन्मदिन या अन्य समारोह में इस तरह के रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान है ।

रक्तदान में सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने से ही रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।
इस अवसर पर डी पी एम प्रदीप कुमार , एम ओ डॉक्टर रवि कुमार , रेडक्रॉस द्वारा संचालित इकाई बल्ड बैंक के प्रोजेक्ट चेयरमैंन आलोक वर्मा , अनुपम तुलस्यान , नवनीत कुमार , सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports