Views: 495
1 0
सड़क सुरक्षा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल वाहनों की हुई जांच24 ऑटो को चेतावनी, 8 बाइक चालान

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इसी क्रम में ज़िला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में District CM School of Excellence, Latehar के सामने विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस जांच का मुख्य उद्देश्य स्कूल छात्रों को ओवरलोड कर ले जाने वाले…

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल वाहनों की हुई जांच24 ऑटो को चेतावनी, 8 बाइक चालान
Read Time:2 Minute, 30 Second
सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल वाहनों की हुई जांच24 ऑटो को चेतावनी, 8 बाइक चालान

लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। इसी क्रम में ज़िला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में District CM School of Excellence, Latehar के सामने विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस जांच का मुख्य उद्देश्य स्कूल छात्रों को ओवरलोड कर ले जाने वाले ऑटो वाहनों पर नियंत्रण पाना था।

जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने देखा कि कई ऑटो चालक निर्धारित संख्या से अधिक स्कूली छात्रों को वाहन में बैठाकर ला-ले जा रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। विभाग ने ऐसे 24 ऑटो वाहनों को चिन्हित किया और उन्हें मौके पर सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इन चालकों को साफ निर्देश दिया गया कि भविष्य में यदि इसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल वाहनों की हुई जांच24 ऑटो को चेतावनी, 8 बाइक चालान

इस कार्रवाई के दौरान केवल ऑटो ही नहीं बल्कि बाइक चालकों पर भी निगरानी रखी गई। बिना हेलमेट, ओवर स्पीड और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। कुल 8 मोटरसाइकिल चालकों पर ₹17,000 का ऑनलाइन चालान काटा गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता और पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और स्कूलों के आसपास ओवरलोडिंग, बिना परमिट, हेलमेट रहित चालान जैसे मामलों पर सख्ती से नजर रखी जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी अपील की कि वे सुरक्षित परिवहन के लिए अधिकृत और सुरक्षित वाहनों का ही उपयोग करें।

Loading

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्कूल वाहनों की हुई जांच24 ऑटो को चेतावनी, 8 बाइक चालान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports