Views: 226
0 0
बरहरवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सम्मान...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बरहरवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

बरहरवा। राजमहल शहर के सिंधी दलान स्थित सूर्य देव घाट परिसर में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश…

बरहरवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन
Read Time:2 Minute, 40 Second
बरहरवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन

बरहरवा।

राजमहल शहर के सिंधी दलान स्थित सूर्य देव घाट परिसर में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी कामेश्वर दास उपस्थित थे।

संगोष्ठी की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गीत के साथ की गई।

जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ हमेशा उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया, जबकि भाजपा ने उन्हें सच्चा सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जन्म स्थान से लेकर उनकी शिक्षा स्थली तक पंच तीर्थ स्थलों का विकास किया है। वर्ष 2016 में बाबा साहब की 125वीं जयंती पर 14 अप्रैल को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री गौतम यादव ने किया।

इस अवसर पर कृष्णा महतो, राजेश मंडल, प्रदीप अग्रवाल, श्रीकांत मंडल, विक्रम सरकार, पंकज घोष, सागर मंडल, अजय चौधरी, सूरज चौधरी, धर्मराज मंडल, निमाई मंडल, सुनील प्रमाणिक, मनोज ठाकुर, राजू सरकार, लक्ष्मण रविदास समेत अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor