Views: 401
0 0
नशे की लत से बर्बाद हो रही युवाओं की ज़िंदगी: अलीरजा अंसारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

नशे की लत से बर्बाद हो रही युवाओं की ज़िंदगी: अलीरजा अंसारी

पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जिंगी में ‘प्रहरी क्लब’ का गठन, नशामुक्ति अभियान की शुरुआत अमीन अंसारी, कुड़ू किशोरों और युवाओं के जीवन को नशे की लत से होने वाले खतरे को देखते हुए कुड़ू प्रखंड के पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जिंगी में मंगलवार को ‘प्रहरी क्लब’ का गठन किया गया। इस क्लब का…

नशे की लत से बर्बाद हो रही युवाओं की ज़िंदगी: अलीरजा अंसारी
Read Time:3 Minute, 36 Second
नशे की लत से बर्बाद हो रही युवाओं की ज़िंदगी: अलीरजा अंसारी


पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जिंगी में ‘प्रहरी क्लब’ का गठन, नशामुक्ति अभियान की शुरुआत

अमीन अंसारी, कुड़ू

किशोरों और युवाओं के जीवन को नशे की लत से होने वाले खतरे को देखते हुए कुड़ू प्रखंड के पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जिंगी में मंगलवार को ‘प्रहरी क्लब’ का गठन किया गया। इस क्लब का उद्देश्य विद्यालय और इसके पोषक क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने और इसके प्रति विद्यार्थियों, अभिभावकों व समुदाय को जागरूक करना है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी को प्रहरी क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्लब में वरीय शिक्षक प्रमेश कुमार सिंह और संजय उरांव, तथा छात्र-छात्राएं निशा कुमारी, शुभम टाना भगत, एवं मो. शाहनवाज को सदस्य बनाया गया है। यह समिति नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के प्रति चेतना फैलाएगी।

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ

प्रहरी क्लब नशा उन्मूलन के लिए प्रार्थना सभा के माध्यम से समाचार वाचन और संदेश प्रसारण करेगा। इसके साथ ही प्रत्येक तीन महीने पर क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, साइकिल रैली जैसी जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानाध्यापक की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी ने कहा:
“नशा केवल शरीर को ही नहीं, मन और आत्मा को भी खोखला करता है। आज युवाओं और किशोरों की जिंदगी नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रही है। यह आवश्यक हो गया है कि हम सभी मिलकर इस समस्या के खिलाफ जागरूकता लाएं और एकजुट होकर इसे जड़ से मिटाएं।”

उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रहरी क्लब इस दिशा में सार्थक कदम साबित होगा और विद्यार्थियों को सही दिशा देने में मदद करेगा।

शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार वैद्य, खुशमारेन मर्शिला तिर्की, प्रशिक्षु शिक्षिकाएँ अंकिता टोप्पो एवं यशोदा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रशासन का यह प्रयास न केवल शिक्षण संस्थानों में अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देगा।

Loading

नशे की लत से बर्बाद हो रही युवाओं की ज़िंदगी: अलीरजा अंसारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed