स्थानीय समाचार
डीवीसी तुबेद कोयला खान में डॉ.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई


लातेहार। शनिवार को डीवीसी तुबेद कोयला खान के कैंप ऑफिस में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जातिविहीन समाज की स्थापना, समान अधिकार और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिक) अरविंद कुमार ने संबोधित करते हुए सभी से डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री हलधर कुशवाहा, सनम कुमार मोदक, सुचिरिता चक्रवर्ती, रूपलाल सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()




