Views: 220
0 0
संगठन सशक्तिकरण को लेकर बरहरवा में कांग्रेस की विशेष बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम व जिला अध्यक्ष बरकत खान रहे मौजूद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

संगठन सशक्तिकरण को लेकर बरहरवा में कांग्रेस की विशेष बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम व जिला अध्यक्ष बरकत खान रहे मौजूद

बरहरवा (पाकुड़) — बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित कांग्रेस विधायक के निजी आवास पर मंगलवार को एक विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने किया, जबकि नवनियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक देबू बिस्वास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड…

संगठन सशक्तिकरण को लेकर बरहरवा में कांग्रेस की विशेष बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम व जिला अध्यक्ष बरकत खान रहे मौजूद
Read Time:3 Minute, 5 Second
संगठन सशक्तिकरण को लेकर बरहरवा में कांग्रेस की विशेष बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम व जिला अध्यक्ष बरकत खान रहे मौजूद

बरहरवा (पाकुड़) — बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित कांग्रेस विधायक के निजी आवास पर मंगलवार को एक विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने किया, जबकि नवनियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक देबू बिस्वास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम एवं जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मौजूद थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाना था। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त पर्यवेक्षक देबू बिस्वास ने स्पष्ट किया कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन सरकार का हिस्सा है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।

संगठन सशक्तिकरण को लेकर बरहरवा में कांग्रेस की विशेष बैठक, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम व जिला अध्यक्ष बरकत खान रहे मौजूद

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे गाँव-गाँव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें, राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। इससे न केवल आम जनता और संगठन के बीच संबंध प्रगाढ़ होगा बल्कि संगठन की जमीनी पकड़ भी मजबूत होगी।

तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से निसात आलम को जीत दिलाई गई, उसी जज्बे के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की बात कहते हुए युवाओं और कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार दास, रैसुल आलम, मो. रफीक, मोरसलीन खान, नबीद अंजुम, मिथुन मंडल, निताई सरकार, नेहाल अख्तर समेत कई पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports