Views: 410
0 0
मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी व आस-पास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। विशेषकर मिर्जाचौकी के गैलेक्सी मैदान और रेलवे फाटक के समीप स्थापित प्रतिमाओं पर…

मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Read Time:2 Minute, 30 Second
मिर्जाचौकी में वासंतिक नवरात्र पर महागौरी की भव्य पूजा, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी व आस-पास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। विशेषकर मिर्जाचौकी के गैलेक्सी मैदान और रेलवे फाटक के समीप स्थापित प्रतिमाओं पर भक्तों ने महागौरी माता का पूजन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

गैलेक्सी मैदान मिर्जाचौकी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा पर मिर्जाचौकी बाजार पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य आयोजन किया गया। डाला में आकर्षक सजावट के साथ माता को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पूजा में भाग लिया और माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के साथ-साथ यहां भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय दुकानों से लेकर झूले, खाने-पीने की वस्तुएं और सांस्कृतिक गतिविधियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की भारी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बन गया।

पूजा समिति की ओर से सभी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया गया। मौके पर पूजा समिति के सदस्य राजीव जायसवाल, वीरेंद्र शाह, गुड्डू चौधरी, बालेश्वर भगत, शंभू जयसवाल, चंदन जयसवाल, मंटू जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, संजय यादव, माखन यादव, बबलू मिश्रा, जय गोपाल घोष, टिंकू ठाकुर, राजा गोस्वामी समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports