Views: 199
0 0
रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, शांति व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

लातेहार। रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस लाइन में जिले के दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। बैठक में रामनवमी के अवसर पर जिलेभर में निकाले जाने वाले…

रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, शांति व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
Read Time:5 Minute, 56 Second
रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, शांति व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

लातेहार। रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस लाइन में जिले के दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। बैठक में रामनवमी के अवसर पर जिलेभर में निकाले जाने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अफवाहों से बचें, असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर – उपायुक्त

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि रामनवमी जिलेवासियों के लिए आस्था और उल्लास का पर्व है, लेकिन इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी दंडाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर समय से पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। अनुमंडल पदाधिकारी (लातेहार व महुआडांड़), प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को जुलूस मार्ग का पूर्व निरीक्षण करने और संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

रामनवमी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, शांति व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, जुलूस के साथ रहेंगे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन

रामनवमी के जुलूस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की सहायता से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, प्रत्येक जुलूस के साथ एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस के आगे, पीछे और विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही, जुलूस मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, तेज आवाज में गाने बजाने पर रोक

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने निर्देश दिया कि सभी जुलूसों के साथ ध्वनि मापक यंत्र (डेसिबल मीटर) लेकर पुलिस बल मौजूद रहेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तेज आवाज में गाने न बजाए जाएं। इसके साथ ही, सभी थानों में रिजर्व पुलिस बल को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर व अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार रहने को कहा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।

बाइक पर पुलिस की क्यूआरटी टीम करेगी गश्त, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

रामनवमी जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाइक पर पुलिस की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) तैनात रहेगी, जो हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नागरिकों से सहयोग की अपील

संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचें, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बैठक में शामिल अधिकारी

संयुक्त ब्रीफिंग में जिले के दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports