Read Time:1 Minute, 11 Second
पड़वा प्रखंड से भारत शर्मा की रिपोर्ट:-
पंडवा(पलामू):- पंडवा प्रखंड अंतर्गत राजहरा कोलियरी बिगत कई वर्षों से चल रहा है। सीसीएल राजहरा कोलियरी द्वारा शिक्षा ,स्वास्थ्य, व पेयजल स्वक्षता के ऊपर कोई भी विकास संबंधित कार्य प्रदर्शित नही हो रही है।पूर्व राजद जिला महासचिव सतेंद्र ठाकुर ने इन बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहड़ी ग्राम सीसीएल राजहरा कोलियरी से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में आता है लेकिन विकास से संबंधित आज तक शिक्षा,स्वास्थ्य,व पेयजल के ऊपर कोई भी कार्य नही हुआ। साथ ही साथ सतेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोलियरी के अधिकारियों से कई बार बात -चीत हुई पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा कोई लाभ जन- मानव तक नही पहुंचा।