फटी जींस पहनने से रोका तो युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों तक करता रहा हंगामा

फटी जींस पहनने से रोका तो युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों तक करता रहा हंगामा
Views: 263
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second
फटी जींस पहनने से रोका तो युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, घंटों तक करता रहा हंगामा

चाईबासा, 13 फरवरी 2025: झारखंड के चाईबासा जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। मामला गांधी टोला का है, जहां एक युवक अपनी मां के रोकने पर इस कदर नाराज हो गया कि वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।

घटना उस वक्त हुई जब युवक ने फटी जींस पहनने की जिद की, लेकिन उसकी मां ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक घर से निकलकर पास ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि जब तक उसे फटी जींस नहीं मिलेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

स्थानीय लोगों की समझाइश भी रही बेअसर

जब स्थानीय लोगों ने उसे टंकी के ऊपर देखा तो वे चिंतित हो गए। उन्होंने युवक को समझाने की कोशिश की और नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। जब काफी देर तक कोई समाधान नहीं निकला, तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर दमकल की गाड़ी लेकर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन युवक और ज्यादा हंगामा करने लगा और टंकी से नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया।

मां को देखी, तब भी नहीं उतरा, रखी अनोखी शर्त

बेटे की हरकतों से परेशान मां खुद मौके पर पहुंचीं और फटी जींस लेकर टंकी के नीचे खड़ी हो गईं। उन्होंने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक ने एक और जिद पकड़ ली। उसने कहा कि जब तक पुलिस वहां से नहीं हटेगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

युवक की हरकत का कारण नशे की लत?

युवक के इस अजीबोगरीब व्यवहार से स्थानीय लोग भी परेशान हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ नशा करता है और डेंड्राइट का सेवन करता है। इसी वजह से वह इस तरह की हरकत कर रहा है।

घटना देखने उमड़ी भीड़

युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। हर कोई युवक की हरकतों को देखकर हैरान था।

आखिरकार युवक नीचे उतरा

घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक की मां और पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया। आखिरकार, जब पुलिस ने थोड़ी दूरी बनाई, तो युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लेकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

समाज में बढ़ती नशे की लत पर चिंता

इस घटना ने समाज में बढ़ती युवाओं की नशे की लत और अनुशासनहीनता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं युवाओं में अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के साथ संबंधों में गिरावट को दर्शाती हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment