Views: 119
0 0
तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा मानगो पुल के समीप गाँधी घाट परिसर में ” वार्षिक वनभोज सह परिवार एकत्रिकरण कार्यक्रम ” संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर अतिथि के रुप में डाॅ ० अंगद तिवारी एवं शिवपूजन सिंह शामिल थे ।…

तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित
Read Time:4 Minute, 57 Second
तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित


जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा मानगो पुल के समीप गाँधी घाट परिसर में ” वार्षिक वनभोज सह परिवार एकत्रिकरण कार्यक्रम ” संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

इस अवसर पर अतिथि के रुप में डाॅ ० अंगद तिवारी एवं शिवपूजन सिंह शामिल थे ।


कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगन्तुकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जलपान के पश्चात काव्य पाठ, गीत संगीत के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।

खेलकूद में बच्चें, महिलाएं, विभिन्न आयुवर्ग के पुरुष न केवल सम्मिलित हुए बल्कि अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर स्वयं को सर्वश्रेष्ठ साबित किये। इस दौरान कुल 19 श्रेणियों में प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए ।

खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन प्रसन्न वदन मेहता ने की । यहां भव्य काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। काव्य गोष्ठी का संचालन डाॅ० यमुना तिवारी व्यथित एवं डाॅ० अजय कुमार ओझा संयुक्त रूप से किये ।

तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

काव्य गोष्ठी में भाग लेने वालों में प्रमुख रहें डाॅ० वीणा पाण्डेय भारती, अशोक पाठक चौधरी, पूनम महानंद, नीलिमा पाण्डेय, डाॅ० उदय प्रताप हयात, नीलाम्बर चौधरी, शकुन्तला शर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, राजेन्द्र साह ‘राज’ , उषा झा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वसंत जमशेदपुरी, ममता कर्ण, हरिहर राय चौहान, आरती श्रीवास्तव, जय श्री शिवकुमार, कन्हैया लाल अग्रवाल, बलविन्दर सिंह, पूनम सिंह, रंदी सत्यनारायण राव, विद्या शंकर विद्यार्थी, हरभजन सिंह रहबर, अरुणा झा, रमेश कुमार, रीना सिन्हा, डाॅ० अरुण सज्जन , सुदीप्ता जेठी राउत, रीना गुप्ता, धर्मचन्द्र पोद्दार, वीणा कुमारी नंदिनी, सूरज सिंह राजपूत एवं डाॅ० दिलीप कुमार ओझा।
इस अवसर पर कुल 380 लोगों की उपस्थिति रही ।

उपस्थित होने वालों में तुलसी भवन कार्यकारिणी एवं साहित्य समिति के तमाम सदस्यों के साथ शहर के अन्य साहित्यकारों में डाॅ० आशा गुप्ता, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, मनीष वदंन, डाॅ० सुनीता बेदी, सुरेश प्रणय, संतोष चौबे, सूर्या चौबे, सुरेश चन्द्र झा, सोनी सुगंधा, नीता सागर चौधरी, अजय प्रजापति, निवेदिता श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, नीलम पेडिवाल, उमा पाण्डेय, पूनम शर्मा स्नेहिल, विक्रमा सिंह देहदुब्बर, सुधा प्रजापति, लक्ष्मी सिंह, कन्हैया दुबे, दीपक कुमार, बलिराम शर्मा, माया नन्द झा समेत नगर के गणमान्य लोग सपरिवार उपस्थित हुये ।

तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

आयोजन को सुचारु रुप से संपन्न कराने में तुलसी भवन के राकेश कुमार, संजय मिश्रा, रितेश कुमार, सोनू गिरी, सुभाष कुमार, शशि भूषण, अजित शर्मा एवं प्रदीप चटर्जी की सराहनीय भागीदारी रही ।


भोजन के उपरांत तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी के संचालन में समापन सत्र आयोजित हुई साथ ही दिन भर चले विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम में आएं अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया ।


अंत में संस्थान के सह सचिव विद्यासागर लाभ द्वारा वनभोज में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Loading

तुलसी भवन का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports