Views: 166
0 0
बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, बिशुनपुरा(गढ़वा):- नवयुवक संघ बिशुनपुरा के तत्वधान में राजकीय उच्च विद्यालय बिशुनपुरा के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चेचरिया बनाम मझिआंव के बीच खेला गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, ताहिर अंसारी, युवा नेता दीपक प्रताप देव एवम् कन्या विवाह सोसाइटी…

बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम
Read Time:4 Minute, 29 Second

बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम

अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- नवयुवक संघ बिशुनपुरा के तत्वधान में राजकीय उच्च विद्यालय बिशुनपुरा के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चेचरिया बनाम मझिआंव के बीच खेला गया।

जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, ताहिर अंसारी, युवा नेता दीपक प्रताप देव एवम् कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव विकास माली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

फाइनल मैच में चेचरिया की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मझिआंव की टीम ने 14 ओवर में 155 रन बना लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी चेचरिया की टीम ने दसवें ओवर में ही 54 रन पर ढेर हो गयी। इस तरह मझिआंव की टीम फाइनल मैच को 101 रनों से जीत लिया। इसके बाद दोनों टीमों को ट्राफी एवम् नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम

मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने कहा कि खिलाड़ियों ने बहुत ही लगन से खेल को खेला है। सरकार भी खेलो झारखण्ड के माध्यम से युवाओं को निखारने का कार्य करती है।

खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिला एवं प्रदेश स्तर पर भी खेलेंगे। जैसे झारखण्ड के लाल महेंद्र सिंह धौनी भी देश स्तर पर खेला है। उन्होंने कहा कि जमीन है तो उसे चयनित कर दे, अगले सत्र में इस विधानसभा में स्टेडियम बनाने का मांग रखा जाएगा। बिशुनपुरा एक घर आंगन है यहां के सभी जनता हमारा परिवार हैं।

उन्होंने शिबू सोरेन के जमन्दिन पर बधाई दिया। हेमंत सरकार एक बार बनने के बाद फिर दुबारा चुन आयी है हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। वही ताहिर अंसारी ने कहा कि यहाँ पर खेल का स्टेडियम नही है। यहाँ बेहतरीन खेल का शुरुआत देखने को मिला है। उन्होंने बिशुनपुरा में खेल स्टेडियम बनाने का आग्रह किया है।

वहीं कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव विकास माली ने कहा कि सोसाइटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के कार्य किया जाता है। खिलाड़ी जिला स्तर पर भी खेलेंगे। उन्होंने कहा कि 14 वर्षो से सोसाइटी द्वारा कार्य किया जा रहा है। अभी तक 14 हजार युवतियों का विवाह कराया गया है।

इसके बाद 251 बहनों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। जो फरवरी में विवाह का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद युवा नेता दीपक प्रताप देव ने कहा कि मैच में काफी संघर्ष देखने को मिला। युवाओं को हमेशा संघर्ष कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का काफी दिनों से स्टेडियम का मांग है उसे बना कर देने का कार्य करेंगे। गरीबो की सरकार है सभी वर्गों में विकास का गंगा बहाया जाएगा।

इस मौके पर धर्मेद्र सिंह, शिवकुमार ठाकुर, संजय गुप्ता, माणिक गुप्ता, विजय चौरसिया, प्रशांत गुप्ता, अयोध्या गुप्ता, बिकास कुमार, मिट्ठू चौरसिया, अमन भंडारी, रितेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, रंजन चौरसिया, सचिन सोनी, राजा गुप्ता, किशन गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

बिशुनपुरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट मैच का विजेता बनी मझिआंव की टीम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports