झारखंडधनबादस्थानीय समाचार
धनबाद :किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बड़ी पहल

Views: 181
Read Time:1 Minute, 18 Second

सात किन्नरों को पहचान पत्र दिया गया,इससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा
धनबाद:- जिला प्रशासन ने किन्नर समाज को मुख्य धारा में जोड़ते हुए सात किन्नरों को पहचान पत्र दिया।महिला बाल विकास विभाग की योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में इन्हें पहचान पत्र दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त माधवी मिश्रा और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर भी मौजूद थीं।यह महत्वपूर्ण बात है कि पहचान पत्र मिल जाने के बाद किन्नरों को व्यक्तिगत पहचान के साथ मुख्यधारा में साझेदारी सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।उपायुक्त ने कहा कि धनबाद जिला में अब तक कुल 13 ट्रांसजेंडर को पहचान पत्र निर्गत किया गया है। भविष्य में भी अर्हताधारी को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
![]()




