बहरागोड़ा:- प्रखंड क्षेत्र की पाथरी पंचायत अतंर्गत चड़कमारा गांव में शनिवार को झारखंड मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड (झारखंड सरकार का उपक्रम) की ओर से चलाए जा रहे 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया.चड़कमारा, मधुआबेड़ा, डिगांशाई गांव के 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड उद्यमी समन्वयक रूपचांद हेम्ब्रम ने कहा कि पेपर बैग से आधारित सामान बनाने के लिए काफी स्कोप है और इसको लेकर हमलोग काम कर रहे हैं. यहां पर वर्किंग शेड बनाने का काम कर रहे हैं या छोटे-मोटे मशीन देने का काम किया जा रहा है.
आने वाले समय में इनको मार्केट से लिंक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगे चलकर और लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे कि इसको कलस्टर के रूप में विकसित किया जा सके.
मौके पर उपस्थित ट्रेनर मनीषा रानी, श्रमिक मित्र सत्यवान पैड़ा, मल्लिका हेम्ब्रम, अनिता पैड़ा, माधवी मण्डल, प्रतिमा जाना, बसंती विशाल, रुंम्पा जाना, रंजना प्रधान, प्रतिमा प्रधान आदि महिलाएं उपस्थित थीं.