Views: 248
2 0
भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

लातेहार:-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन की अध्यक्षता में सूचना भवन, सभागार में भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  सुधा राज एवं मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से…

भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..
Read Time:3 Minute, 22 Second

भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

लातेहार:-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन की अध्यक्षता में सूचना भवन, सभागार में भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  सुधा राज एवं मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और अद्वितीय संविधान है। यह न केवल नागरिक अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि देश को एक कल्याणकारी लोकतांत्रिक आधार पर संगठित करता है।

उन्होंने संविधान के भाग 3 में वर्णित मौलिक अधिकारों की चर्चा करते हुए बताया कि अनुच्छेद 32 और 226 के तहत नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में रिट जारी करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सफलता संविधान के लागू करने वालों और इसे संचालित करने वालों की सत्यनिष्ठा पर निर्भर करती है।

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसे लागू करने की प्रक्रिया को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने भारत के संविधान की तुलना अन्य देशों से करते हुए इसे सबसे उन्नत और प्रभावी बताया। डॉ. चंदन ने प्रेस प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे समाज की कमियों को उजागर कर शासन को जवाबदेह बनाने में सहायक होते हैं।

उन्होंने सभी से संविधान में निहित नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। मंच संचालन आशीष टैगोर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सुधा राज, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

भारतीय संविधान के 75 वर्ष, नागरिक अधिकारों का संरक्षण एवं संवर्धन पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन..

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports