Views: 216
0 0
डाल्टनगंज में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक संपन्न, समाज को सशक्त बनाने के लिए हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डाल्टनगंज में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक संपन्न, समाज को सशक्त बनाने के लिए हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

संवाददाता दिनेश यादव  पलामू:- पलामू क्लब में रविवार को अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और पासवान समाज को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष के कपिल देव पासवान  ने की,जबकि मंच संचालन प्रदेश सचिव नंदकुमार पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम…

डाल्टनगंज में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक संपन्न, समाज को सशक्त बनाने के लिए हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय
Read Time:3 Minute, 7 Second

डाल्टनगंज में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक संपन्न, समाज को सशक्त बनाने के लिए हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

संवाददाता दिनेश यादव 

पलामू:- पलामू क्लब में रविवार को अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और पासवान समाज को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष के कपिल देव पासवान  ने की,जबकि मंच संचालन प्रदेश सचिव नंदकुमार पासवान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर बाबा चौहरमल और स्वर्गीय रामविलास पासवान को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन और वंदन से किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला और मेडल देकर पलामू जिला अध्यक्ष कपिल देव पासवान के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंभू प्रसाद (प्रदेश अध्यक्ष) रांची से पधारे।साथ ही प्रदेश सचिव नंदकुमार पासवान, प्रदेश महासचिव सह प्रचार मंत्री जयराम पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री संजय पासवान, और नगमा रानी भी रांची से आए।

कार्यक्रम में पलामू जिला अध्यक्ष कपिल देव पासवान, मीडिया प्रतिनिधि, और विभिन्न जिलों जैसे गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बैठक में सभी वक्ताओं ने समाज को आगे बढ़ाने और उसे सुदृढ़ करने पर अपने विचार व्यक्त किए

प्रदेश संगठन मंत्री संजय पासवान ने समाज में दहेज प्रथा की समस्या पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कुप्रथा हमारे समाज को कमजोर कर रही है। उन्होंने आग्रह किया कि शिक्षित युवाओं को आगे आकर दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने पर भी उन्होंने बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने अपने संबोधन में समाज के गरीब और भूखे लोगों तक खाद्य सामग्री पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने आगामी मार्च 2025 तक पासवान भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास करने की घोषणा की। इसके साथ ही, पासवान समाज के लिए एक एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे समाज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports