झारखंडस्थानीय समाचार
आयरन ओर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा,ट्रेलर चालक और खलासी की मौत


रामगढ़:- जिले के चुटूपालू घाटी एनएच 33 मायातुंगरी चेटर मोड़ के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार राँची की ओर से रामगढ़ की ओर आ रहा आयरन ओर लदा ट्रेलर चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित हो गया और चेटर मोड़ के पास रेलिंग से टकराते हुए पलट गया।हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी की ट्रेलर से दबने की वजह से मौत हो गई।शवों को काफी मशक्कत से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
![]()




