स्थानीय समाचार
डोभा में गिरकर पहान शिव उरांव की हुई मौत,परिजनों का रो रो के हुआ बुरा हाल

Views: 281
Read Time:1 Minute, 18 Second

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र के चाची गांव में शौच के लिए घर से निकले पहान शिवा उरांव को डोभा में गिरकर पानी में डूबने के कारण मौत हो गई।वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी शनियारो उरांव ने बताया कि उसके पति शिवा उराव शौच करने की बात कहकर निकले थे। और वह नहीं लौटे। काफी देर खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
वहीं पास के डोभा में जाकर देखा गया।तो डोभा के बाहर गमछा रखा हुआ देखा गया। जिसके बाद अन्य लोगों के सहयोग से उक्त डोभा में खोजबीन कराई गई। काफी देर के बाद डोभा से शव को बाहर निकाला गया। वहीं
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल स्थल पहुंच जानकारी ली।वही शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया
![]()




