स्थानीय समाचार

दो समुदायों के बीच हुए झडप के बाद आपसी सौहाद्र को लेकर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठकर कराया समझौता

दोनों गांव के लोग आपसी भाईचारगी के साथ एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव

गुमला:- शुक्रवार को तुंजो गांव में दो समुदायों के बीच हुए झडप के बाद आपसी सौहाद्र को लेकर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठकर समझौता कराया

घाघरा थाना क्षेत्र के तुंजो में शुक्रवार को दो गॉव के गुटों में हुवे मारपीट मामले को लेकर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार एवं थाना प्रभारी तरुण कुमार ने दोनों गॉव के पांच पांच प्रबुद्ध जनों के बीच आगे घटना की पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर तुंजो बाजार परिषर में बैठक आयोजित की। बैठक में उपरोक्त जिम्मेवार लोगों को किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत थाना को सूचित करने एवं शांति तथा सौहार्द कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास करने, पीड़ित या घायल पक्षो के परिवार से घटना की पुनरावृत्ति की संभावना को न्यून करने का प्रयास किया जाएगा, मेला, हाट या अन्य कार्यक्रम में दोनो गॉव के लोग भाग लेने पर अनहोनी की घटना के बावत सचेत रहेंगे, हाट या गॉव में शराब एवं हड़िया की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने और यदि किसी के द्वारा प्रयास किया जाएगा तो तुरंत थाना को सूचित करने, नवयुवकों द्वारा बाइक सवारी में सतर्कता एवं दुर्घटनाग्रस्त होने पर विशेष सतर्कता बरते जाने तथा लोगों द्वारा पुराने भाईचारा एवं बंधुत्व स्थापित करने पर दोनो गॉव के दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी। जिसपर दोनो पक्षों के लोगों ने अपना अपना हस्ताक्षर किया।
आगे पुनः घटना की पुनरावृत्ति न हो एवं शांति ब्यवस्था कायम रहे इसे लेकर बैठक कर दोनो पक्षों के बीच सहमति बनाई गई। लेकिन शुक्रवार को घटित घटना में दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर विधिसम्मत कानूनी कारवाई की जाएगी। मौके पर सीसी गॉव से बैतूल खान, मोकराबिल खान, हफीजुल रहमान, साबिर खान एवं मोख्तार खान तथा तुंजो की ओर से निरंजन शेखर, सावना भगत, केशव उरांव, लक्ष्मण उरांव एवं लालमणि शेखर शामिल थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button