Views: 170
0 0
लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे:बाबूलाल मरांडी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे:बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बरहेट (साहेबगंज) के दौरे पर थे। उन्होंने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर झामुमो व कांग्रेस के गुंडों के द्वारा हुए पथराव की जानकारी ली। मरांडी ने घटना की…

लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे:बाबूलाल मरांडी
Read Time:2 Minute, 24 Second

लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे:बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज बरहेट (साहेबगंज) के दौरे पर थे। उन्होंने बरहेट के भाजपा प्रत्याशी गामालियन हेंब्रम के समर्थन में वोट करने वाले ईमाम मिर्जा सहित अन्य से मुलाकात की तथा उनके घर पर झामुमो व कांग्रेस के गुंडों के द्वारा हुए पथराव की जानकारी ली।

मरांडी ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि आज संविधान दिवस है। भारत का संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है लेकिन कांग्रेस और झामुमो सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे। इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ इसलिए पथराव किया गया क्योंकि, उसने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया।

कहा कि आंखों को बंद करने से खतरा नहीं जाएगा, अरे वो देखना पड़ेगा जो देखा नहीं जाएगा। झारखंड लव-जिहाद लैंड-जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है। हाल यह है कि पत्थर चलाए जा रहे हैं। लाठी मारी जा रही है। घर तोड़े जा रहे हैं।

वोट देने के आधार पर जनता को पीटा जा रहा है।मरांडी ने कहा कि ऐसी ही घटना ग्राम मोहम्मदपुर, जिला साहेबगंज में सामने आई है, जहां ईमाम मिर्जा को सिर्फ इसलिए पीटा गया, धमकाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। क्योंकि, उसने अपना विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया था, वोट कमल के फूल पर दिया था। परिणाम आते ही जेएमएम पार्टी के गुंडे भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और वोटरों को पीट रहे हैं।

गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके हाथ में मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी सभी हैं। इसलिए उनके कुकृत्यों के लिए कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

Loading

लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के गुंडे:बाबूलाल मरांडी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed